झारखंड के रामगढ़ में दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ में दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ में दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
Modified Date: July 24, 2024 / 04:18 pm IST
Published Date: July 24, 2024 4:18 pm IST

रामगढ़ (झारखंड) 24 जुलाई (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक ट्रक से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 490 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण नंबर वाला वाहन मंगलवार देर रात रांची से हजारीबाग जा रहा था कि इसी दौरान उसे कुजू पुलिस चौकी के निकट रोका गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किया और चालक तुलसी यादव (55) को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा यासिर देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में