China Landslide News: लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अचानक आई आफत ने उजड़ गई कई लोगों की जिंदगियां, हर तरफ मची अफरातफरी

China Landslide News: लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अचानक आई आफत ने उजड़ गई कई लोगों की जिंदगियां, हर तरफ मची अफरातफरी

China Landslide News: लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अचानक आई आफत ने उजड़ गई कई लोगों की जिंदगियां, हर तरफ मची अफरातफरी

China Landslide News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 18, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: July 18, 2026 11:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • चोंगछिंग में भूस्खलन
  • आठ की मौत, 34 लापता
  • 10 से अधिक घर प्रभावित

बीजिंग: China Landslide News चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगछिंग में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लापता हो गए। इस हादसे में कई रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं तथा 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, मलबे से 10 लोगों को जीवित निकाला गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

China Landslide News सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:08 बजे चोंगछिंग के पेंगशुई काउंटी में चट्टानें और मिट्टी पहाड़ी से नीचे खिसक गईं, जिससे 10 से अधिक रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं। भूस्खलन वाली जगह के एक किलोमीटर के दायरे में पानी, बिजली और गैस की आपूर्ति काट दी गई ताकि और कोई दिक्कत न हो। 800 से अधिक बचावकर्मी मौके पर मौजूद थे।

प्रसारक के अनुसार, सीसीटीवी द्वारा जारी तस्वीरों में पहाड़ का एक हिस्सा रिहायशी इलाके पर गिरता हुआ दिखाई दिया। भूस्खलन स्थल के निकट कई इमारतें स्थित थीं, जबकि बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।