गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग की गतिविधियों का अवलोकन किया

गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग की गतिविधियों का अवलोकन किया

गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग की गतिविधियों का अवलोकन किया
Modified Date: February 22, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: February 22, 2026 12:10 am IST

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) गैर सरकारी संगठन गेट्स फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के शिक्षा विभाग की गतिविधियों का अवलोकन किया।

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतिनिधि मंडल ने तिजारा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुरहेड़ा का भ्रमण कर राज्य में संचालित कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ‘ओरल रीडिंग फ्लुएंसी’ (ओआरएफ) मूल्यांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

यह मूल्यांकन ‘प्रखर राजस्थान 2.0’ के अंतर्गत पठन कौशल के सटीक आकलन और सीखने के स्तर में सुधार हेतु लागू किया गया है।

माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में लागू डिजिटल शिक्षण मॉडल, कक्षा-केंद्रित नवाचारों तथा पीएम श्री विद्यालयों के अंतर्गत विकसित किए जा रहे अधोसंरचना और गतिविधि-आधारित शिक्षण वातावरण की जानकारी दी।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में