नोएडा(उप्र), 22 फरवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के भिकनपुर गांव में एक युवक का खून से लभपथ शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वहीं, परिजनों ने दावा किया है कि युवक की हत्या की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के भिकनपुर से कलूपुरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास खेत में खून से लभपथ एक व्यक्ति का शव मिला है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कल्लूपुरा निवासी सुखदेव शर्मा (32) के तौर पर की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि सुखदेव की हत्या की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी मिली है कि सुखदेव को भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजे के रूप में बड़ी रकम मिली थी और इस कोण से भी जांच की जा रही है।
भाषा सं. धीरज
धीरज