Chhindwara BJP Protest : भोपाल-इंदौर के बाद अब यहां भी बवाल! इस बात को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ads

Chhindwara में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे और पुतला दहन किया। मौके पर झड़प और नारेबाजी के बीच पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 07:45 PM IST

Chhindwara BJP Protest / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय तक बैरिकेड तोड़कर पहुंचा।
  • झड़प में भाजपा अध्यक्ष पर लाठीचार्ज और पुतला दहन हुआ।
  • विरोध प्रदर्शन ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ हुआ।

छिंदवाड़ा : Chhindwara BJP Protest दिल्ली के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ में मध्यप्रदेश में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में आज ताज़ा मामला छिंदवाड़ा से सामने आया है। कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए।

पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे कांग्रेस कार्यालय

इस पूरी घटना के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और जमकर नारेबाजी हुई। Chhindwara BJP Protest  स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें भाजपा अध्यक्ष पर लाठीचार्ज किया गया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने ही पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी । पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके।

शनिवार पूरे देशभर में भाजयुमो कार्यकर्ता ने किया था प्रदर्शन

आपको बता दें की दिल्ली के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के खिलाफ में मध्यप्रदेश में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। BJYM Protest प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, लेकिन कई जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजयुमो के बीच झड़प हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह हिंसक घटना कहाँ हुई?

यह घटना मध्यप्रदेश के Chhindwara में हुई।

झड़प किसके बीच हुई?

झड़प भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया।