Reported By: Sourabh Dubey
,Lormi Murder Case Update/Image Credit: IBC24.in
Lormi Murder Case Update: लोरमी: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांधा में हुए हत्याकांड के फरार आरोपी अन्नु चंद्राकर को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पहले भी 6 अन्य आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा जा चुका है। घटना इसी साल 9 जनवरी की सुबह की है, (Lormi Murder Case Update) जब ग्राम बांधा निवासी सुखदेव कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके 62 वर्षीय पिता रामकुमार कश्यप की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने रामकुमार कश्यप पर लाठी-डंडों और तब्बल के बेठ से प्राणघातक हमला किया था। हमला करने के बाद, आरोपियों ने रामकुमार कश्यप के शव पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला पहिया भी चढ़ा दिया था। इसके बाद वे बस्ती की ओर गए और मृतक के भतीजे लक्ष्मीनारायण कश्यप पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। (Lormi Murder Case Update) फिर हमलावर मौके से फरार हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर लालपुर थाने में मर्ग और अपराध दर्ज किया गया था।
Lormi Murder Case Update: जांच के बाद, 11 जनवरी को छह आरोपियों-रामफल कश्यप, धनराज कश्यप, राजू कश्यप, डोमन निषाद, नंदकुमार कश्यप और सुरेश चंद्राकर -को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। एक नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह में दाखिल किया गया था। वहीं फरार आरोपी अन्नु कुमार चंद्राकर की तलाश जारी थी। 22 फरवरी को (Lormi Murder Case Update) तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे बिलासपुर के एकतानगर में छिपा हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने मृतक रामकुमार कश्यप के शव पर ट्रैक्टर चढ़ाने की बात कबूल की। गवाहों के सामने ट्रैक्टर जब्त कर अन्नु कुमार चंद्राकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-