दुबई, 22 फरवरी (एपी) ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का अगला दौर बृहस्पतिवार को जिनेवा में होगा।
बद्र अल-बुसैदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि ‘‘समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई है’’।
ओमान ने इससे पहले जिनेवा में हुई वार्ता की मेजबानी की थी और पिछले सप्ताह नवीनतम दौर की वार्ता में मदद की थी।
एपी शोभना सुरेश
सुरेश