ग्रेटर नोएडा में लड़की से यौन उत्पीड़न, मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा में लड़की से यौन उत्पीड़न, मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा में लड़की से यौन उत्पीड़न, मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा गया
Modified Date: September 26, 2023 / 01:05 am IST
Published Date: September 26, 2023 1:05 am IST

नोएडा, 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को चार साल की एक बच्ची का उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों बताया कि यह घटना जेवर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई और आरोपी (40) को रात में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उसे फुसलाकर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की।’’

अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

भाषा

सं. आशीष पारुल

पारुल


लेखक के बारे में