शादी तय होने पर घर से भागी बेटी, पिता ने गोली मारकर हत्या की

शादी तय होने पर घर से भागी बेटी, पिता ने गोली मारकर हत्या की

शादी तय होने पर घर से भागी बेटी, पिता ने गोली मारकर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: February 21, 2018 11:42 am IST

जिस औलाद के लिए मां-बाप दुनिया भर की मन्नतें मांगते हैं, जन्म लेने से लेकर बड़े होने तक लालन-पालन करते हैं, वही अगर गुस्से में अपनी ही औलाद की जान ले ले तो हैरानी स्वाभाविक है। एक पिता ने अपनी 20 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। आखिर क्या थी वो वजह, जिसने एक बाप को बना दिया बेटी का कातिल, ये जानने के लिए पढ़िए ये पूरी ख़बर।

ज़हर पर भारी गुस्सा, सांप ने किसान को डसा तो सांप का सिर चबाकर लिया बदला

ये खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है। यहां के महावीर नगर इलाके में महेंद्र कुमार पत्नी माला और बेटी कविता के साथ रहते हैं। कविता एक स्थानीय प्राइवेट कॉलेज से बीएससी कर रही थी। हर मां-बाप की तरह महेंद्र और माला भी अपनी बेटी के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश कर रहे थे। महेंद्र चाहते थे कि लड़का सरकारी नौकरी में हो ताकि उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित रहे, लेकिन कविता के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। एक दिन वो बिना किसी से बताए घर से भाग गई। पिता महेंद्र इससे सदमे में थे और किसी तरह मामला दबाए रखा। इसी बीच, महेंद्र को पता चला कि कविता का संबंध किसी दूसरे युवक से है। बाद में जब वो घर लौटी तो उसे किसी तरह से समझाया-बुझाया गया और काफी कोशिशों के बाद उन्होंने बिजली विभाग में काम करने वाले एक जूनियर इंजीनियर के साथ रिश्ता पक्का कर दिया। रिश्ता पक्का होने से महेंद्र और माला तो खुश थे, लेकिन 20 साल की बेटी कविता को कोई खुशी नहीं थी। वो अपने घरवालों को बिना कुछ बताए फिर घर से भाग गई। पहले तो जिस घर में उसका रिश्ता तय हुआ था, वहां इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन जैसे ही पता चला, उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया और इसी बात को लेकर महेंद्र काफी गुस्से में थे। इसी बीच, जैसे ही कविता घर लौटी, महेंद्र ने बिना कुछ सोचे और बात किए उसे गोली मार दी, जो कविता के सिर में लगी। गोली की आवाज़ सुनकर भागी आई कविता की मां ने जैसे ही अपनी बेटी को खून में लिपटा देखा, वो मौके पर ही बेहोश हो गई। तब तक पड़ोस के लोग भी आ जुटे। कविता की मौत हो चुकी थी, जबकि माला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद महेंद्र के भाई ने पुलिस को पूरा वाकया बताया और आरोपी पिता ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।


इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। अब मृतका कविता के पिता जेल में हैं तो मां नर्सिंग होम से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई हैं। परिवार के बाकी लोगों ने भी इस मामले में मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया है। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में