पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की

पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की

पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की
Modified Date: April 30, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: April 30, 2026 6:38 pm IST

पणजी, 30 अप्रैल (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दामोदर नायक ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

मुलाकात की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए सावंत ने कहा कि इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को और सशक्त बनाने एवं जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘भाजपा मुख्यालय में भाजपा गोवा के अध्यक्ष श्री दामोदर नायक के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से मुलाकात और संवाद कर प्रसन्नता हुई।’

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में