गोवा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री यादव से मुलाकात कर पर्यावरण संबंधी पहलों पर की चर्चा

गोवा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री यादव से मुलाकात कर पर्यावरण संबंधी पहलों पर की चर्चा

गोवा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री यादव से मुलाकात कर पर्यावरण संबंधी पहलों पर की चर्चा
Modified Date: June 1, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: June 1, 2026 3:38 pm IST

पणजी, एक जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तटीय राज्य में पर्यावरण संबंधी पहलों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बैठक की एक तस्वीर जारी की, जिसमें एक संक्षिप्त बयान के साथ यह बताया गया कि सावंत ने गोवा में सतत विकास और हरित विकास के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की।

बयान में बैठक के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं गई, लेकिन सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में