गोवा के मुख्यमंत्री सावंत और केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने राज्य के समुद्री बुनियादी ढांचे पर चर्चा की

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत और केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने राज्य के समुद्री बुनियादी ढांचे पर चर्चा की

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत और केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने राज्य के समुद्री बुनियादी ढांचे पर चर्चा की
Modified Date: May 28, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: May 28, 2026 10:58 am IST

पणजी, 28 मई (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने नयी दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्य के समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई पहलों की समीक्षा की।

सावंत ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री से यह मुलाकात की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सुंदर तटीय राज्य के समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की। मोदी सरकार राष्ट्रीय विकास के लिए हमारे तटीय क्षेत्रों की वास्तविक क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले बुधवार को सावंत ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में