गोवा : ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड में धमाके से कांस्टेबल घायल

गोवा : ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड में धमाके से कांस्टेबल घायल

गोवा : ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड में धमाके से कांस्टेबल घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 8, 2020 10:59 am IST

पणजी, आठ दिसंबर (भाषा) आतंक रोधी दल (एटीएस) से संबंधित एक पुलिस कांस्टेबल गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड में विस्फोट होने से घायल हो गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह में जीएमसीएच के नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी खंड में ग्रेनेड विस्फोट में एटीएस कमांडो जयदेव सावंत घायल हो गए।

धमाके के कारण पुलिसकर्मी के पैर में चोट पहुंची और उसे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया।

राज्य पुलिस प्रशिक्षण तैयारी के तहत सोमवार से अलग-अलग तरह की मॉक ड्रिल कर रही है ।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में