गोवा में कोविड-19 के 74 नए मामले आए, दो लोगों की मौत और 79 स्वस्थ हुए
गोवा में कोविड-19 के 74 नए मामले आए, दो लोगों की मौत और 79 स्वस्थ हुए
पणजी, 29 अगस्त (भाषा) गोवा में रविवार को कोविड-19 के 74 नए मामले आए, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,73,791 हो गई, जबकि दिन में संक्रमण से दो लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 3,195 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 79 और बढ़कर 1,69,651 हो गई। राज्य में अब 945 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 5,694 नमूनों की जांच के साथ, गोवा में अब तक हुई जांच की कुल संख्या बढ़कर 11,99,547 हो गई है।
भाषा कृष्ण मानसी
मानसी

Facebook


