उभरते पर्यटन बाजारों के साथ सीधा हवाई संपर्क स्थापित करने पर काम कर रहा है गोवा: मंत्री

उभरते पर्यटन बाजारों के साथ सीधा हवाई संपर्क स्थापित करने पर काम कर रहा है गोवा: मंत्री

उभरते पर्यटन बाजारों के साथ सीधा हवाई संपर्क स्थापित करने पर काम कर रहा है गोवा: मंत्री
Modified Date: June 16, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: June 16, 2026 12:15 am IST

पणजी, 15 जून (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने सोमवार को कहा कि राज्य अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और पोलैंड, कजाखस्तान तथा उज्बेकिस्तान जैसे उभरते पर्यटन बाजारों से सीधी उड़ानें स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

खुंटे ने यहां आयोजित एक पर्यटन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा के दोनों हवाई अड्डों के माध्यम से हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ चर्चा शुरू कर दी है।

मंत्री ने कहा कि गोवा की वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान है और सरकार ब्रिटेन तथा रूस जैसे पारंपरिक पर्यटन स्रोत देशों से आगे बढ़कर राज्य को नए बाजारों से सीधे जोड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “पोलैंड, कजाखस्तान और उज्बेकिस्तान उन उभरते बाजारों में शामिल हैं, जिन पर हम विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

खुंटे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गोवा की वैश्विक ब्रांड पहचान को अधिक पर्यटकों के आगमन में बदलना, आगंतुकों की भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक लाभ सुनिश्चित करते हुए उन्हें लंबे समय तक ठहरने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में