जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की
Modified Date: March 4, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: March 4, 2026 1:26 pm IST

जम्मू, चार मार्च (भाषा) राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत ने मामून सेक्टर में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की।

मामून सेक्टर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों सांबा और कठुआ के परिचालन क्षेत्रों की देखरेख करता है।

जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘राइजिंग स्टार कोर के जीओसी ने मामून सेक्टर में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।’

जीओसी ने सैनिकों की पेशेवर दक्षता, उच्च मनोबल और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

भाषा नोमान अमित

अमित


लेखक के बारे में