America Israel Iran War: श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला, इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे, जानिए युद्ध की ताजा स्थिति
श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला, इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे, Iranian warship attacked by submarine near Sri Lanka
नई दिल्लीः America Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का आज पांचवां दिन है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले शुरू किए थे जिसमें सुप्रीम लीडर अली खामनेई की भी मौत हो गई। उसके बाद से ही जंग भीषण हो गई है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं। हमले में 32 लोग घायल हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेवी प्रवक्ता के अनुसार घायलो को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
WATCH: The moment a U.S. submarine torpedoed the Iranian Navy frigate IRIS Dana off the coast of Sri Lanka yesterday.pic.twitter.com/QKHxpTaCw6
— Clash Report (@clashreport) March 4, 2026
इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे
America Israel Iran War: इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा इजराइल उसे भी मारने खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी नेता इजराइल के खिलाफ काम करेगा या उसे खत्म करने की बात करेगा, वह इजराइल के निशाने पर होगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।
इजराइली सेना ने ईरान पर फिर से हवाई हमले किए
इजराइल की सेना ने कहा कि उसने रात में तेहरान शहर में फिर से हवाई हमले किए। इन हमलों में उन दफ्तरों को निशाना बनाया गया, जहां से ईरान की अंदरूनी सुरक्षा फोर्स और बसीज नाम की एक अर्धसैनिक टीम काम करती है। ये वही संगठन हैं, जिन्होंने पिछले साल ईरान में सरकार के खिलाफ हुए बड़े प्रदर्शनों को कड़ाई से दबाया था। इजराइली सेना ने बताया कि उसने तेहरान में ऐसे चार ठिकानों पर कई बम गिराए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aarang Crime News: होली में मचा हुड़दंग, राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, समाज के लोग पहुंचे थाने
- Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश
- Kawardha Road Accident News: होली मनाने घर जा रहे थे भाई-बहन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सुनते ही घर में छा गया मातम

Facebook


