कर्नाटक में मैंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 11.78 लाख रुपये का सोना जब्त
कर्नाटक में मैंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 11.78 लाख रुपये का सोना जब्त
मैंगलुरु, 18 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में मैंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक यात्री के पास से 24 कैरेट शुद्धता का 224 ग्राम सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, जब्त किए गए सोने की कीमत 11,78,240 रुपये है।
भटकल का रहने वाला यह शख्स बुधवार को दुबई से स्पाइसजेट के विमान के जरिए मैंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा था।
सोना एक अंडाकार वस्तु से निकाला गया था जिसे यात्री ने अपने शरीर के भीतर छिपा रखा था। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा रवि कांत मनीषा
मनीषा

Facebook


