कोलकाता: Gold worth Rs 2.5 crore recovered from a pond in Bengal पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बीएसएफ ने सोमवार को कल्याणी सीमा चौकी क्षेत्र के एक तालाब से करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर सोने का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया।
Gold worth Rs 2.5 crore recovered from a pond in Bengal बीएसएफ ने एक बयान में कहा, “तालाब में सोने के 40 बिस्किट मिले। जब्त सोने का बाजार मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये है।” बयान में कहा गया है कि कुछ महीने पहले पीछा किए जाने पर एक तस्कर ने तालाब में छलांग लगा दी थी और सोना छिपा दिया था। बीएसएफ के बयान में कहा गया है, “जब हमने उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से कुछ नहीं मिला।
इसलिए, हमने उसे रिहा कर दिया। उसने सोना तालाब में छिपा दिया था और उसे वापस पाने के लिए मौके की तलाश में था।” बयान में कहा गया है कि बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर ने 2022 में 113 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया।