20 किलो सोने के गहने लाद कांवड़ यात्रा पर निकले गोल्डन बाबा

20 किलो सोने के गहने लाद कांवड़ यात्रा पर निकले गोल्डन बाबा

20 किलो सोने के गहने लाद कांवड़ यात्रा पर निकले गोल्डन बाबा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 1, 2018 10:42 am IST

हरिद्वार।सावन के महीने में शिव भक्तों की कतार लगी होती है।ऐसे में स्वाभाविक है कि उस भीड़ के बीच बरबस ही आंखे उस तरफ चली जाती है जो भीड़ में कुछ अलग हो। उत्तराखंड के हरिद्वार में इन दिनों गोल्डन बाबा चर्चा में हैं।बता दें कि ये बाबा 20 किलो सोने के गहने पहनकर अपनी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। 

 

बता दें कि ये गोल्डन बाबा अपनी 25वीं यात्रा पर निकल हैं।ज्ञात हो कि हर साल हरिद्वार से कांवड़ लेकर आनेवाले गोल्डन बाबा को सोने की जूलरी का काफी शौक है। वह अपने शरीर पर करीब 20 किलो की जूलरी पहन कर चलते हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है। जिसके कारण उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी चलते हैं। उनकी जूलरी में सोने के और कीमती पत्थरों से जड़े आभूषण हैं। हाथों में कीमती अंगूठियां हैं। इतना ही नहीं गोल्डन बाबा की घड़ी भी काफी चर्चा में है उनकी घड़ी में हीरे जड़े हुए हैं वे  एक खास घड़ी पहनते हैं, जिसकी कीमत 27 लाख रुपये के करीब है। 

ये भी पढ़े –माल्या ने आरोपों को फिर बताया झूठा, प्रत्यर्पण केस में सुनवाई अब 12 सितंबर को

बता दे कि गोल्डन बाबा के श्रद्धालुओं की भी अच्छी तादाद है। अपनी यात्रा में बाबा अलग-अलग शहरों में ठहरते हैं और बाबा के भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ते हैं। गोल्डन बाबा  की सुरक्षा में  25 पुलिसकर्मियों तैनात रहते है। बाबा का असली नाम सुधीर कुमार माकड़ है।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में