गुड न्यूज: भारत को जल्द मिलेगी कोरोना वैक्सीन, रूस के प्रस्ताव पर चर्चा जारी

गुड न्यूज: भारत को जल्द मिलेगी कोरोना वैक्सीन, रूस के प्रस्ताव पर चर्चा जारी

गुड न्यूज: भारत को जल्द मिलेगी कोरोना वैक्सीन, रूस के प्रस्ताव पर चर्चा जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 7, 2020 8:20 am IST

नई दिल्ली। भारत में बढ़ते मामलों को बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर रविवार को राहत भरी खबर भी आई है। हाल ही में लॉन्च की गई रूस की कोरोना वैक्सीन की सप्लाई और उत्पादन को लेकर भारत और रूस के बीच कई स्तरों पर बातचीत चल रही है। भारत में रूस के राजदूत निकोलेय कुशादेव ने इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें:कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, देखें प्रक्रिया 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को लॉन्च किया था। इस वैक्सीन का नाम स्पूतनिक V है। रूस के साथ वैक्सीन की सप्लाई, साथ मिलकर उत्पादन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि लैंसेट जर्नल के अनुसार शुरुआती ट्रायल में इस वैक्सीन का कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: अश्वेत डेनियल प्रूड मौत मामला, मेयर ने पुलिस विभाग में सुधार का किया वादा 

रूस ने भारत के साथ स्पूतनिक V को लेकर सहयोग के तरीके साझा किए हैं। भारत सरकार फिलहाल इसका बारीकी से अध्ययन कर रही है। रूस के राजदूत कुशादेव ने कहा ‘कुछ जरूरी तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद वैक्सीन बड़े पैमाने पर (अन्य देशों में भी) इस्तेमाल की जा सकेगी।’

ये भी पढ़ें:आज से शुरु होने वाली ऑनलाइन क्लासेस का आदेश निरस्त, निजी स्कूल ले सकेंगे सिर्फ ट्यूशन फीस 

माना जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया रूस दौरे के दौरान भी कोरोना के टीके को लेकर चर्चा होगी। आपको बता दें कि रूस इसी हफ्ते से कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी को आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने जा रहा है। इस वैक्सीन को मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर एडेनोवायरस को बेस बनाकर तैयार किया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com