राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट से हटाए गए गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर स्थित आवास
राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट से हटाए गए गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर स्थित आवास
अयोध्या (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटाए गए गोपाल नागरकट्टे उर्फ गोपाल राव ने मंदिर परिसर स्थित अपना आवास बुधवार को खाली कर दिया।
मंदिर के सूत्रों ने बताया कि राव आवास खाली करके कारसेवक पुरम चले गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से मुलाकात करने वाले राव ने मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए जारी किया गया कार पास भी लौटा दिया है।
राव ने पहले मंदिर में निर्माण कार्य की देखरेख की थी और बाद में वह इसके प्रबंधन से जुड़े थे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को कहा था कि सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा अब ट्रस्ट के सदस्य नहीं रह गए हैं।
कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी पुष्टि की थी कि ट्रस्ट ने राय और मिश्रा के इस्तीफे के बाद राव को विशेष रूप से आमंत्रित सदस्यों की सूची से हटाने का फैसला किया है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


