सरकार ने हर जिले में एक बालिका छात्रावास की स्थापना की घोषणा की

सरकार ने हर जिले में एक बालिका छात्रावास की स्थापना की घोषणा की

सरकार ने हर जिले में एक बालिका छात्रावास की स्थापना की घोषणा की
Modified Date: February 1, 2026 / 12:10 pm IST
Published Date: February 1, 2026 12:10 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के हर जिले में एक बालिका छात्रावास स्थापित करने की रविवार को घोषणा की।

देश में 700 से अधिक जिले हैं।

सीतारमण ने पशु चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों और जांच प्रयोगशालाओं के लिए ऋण से जुड़ी पूंजीगत सब्सिडी सहायता योजना का भी प्रस्ताव रखा।

मंत्री ने आयुष औषधालयों और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं के उन्नयन तथा गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पारंपरिक चिकित्सा केंद्र की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रमुख औद्योगिक ‘लॉजिस्टिक’ केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप के लिए भी सहायता प्रदान करेगा।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में