सरकार ने तीन नगा विद्रोही समूहों के साथ संघर्षविराम समझौते को विस्तार दिया

सरकार ने तीन नगा विद्रोही समूहों के साथ संघर्षविराम समझौते को विस्तार दिया

सरकार ने तीन नगा विद्रोही समूहों के साथ संघर्षविराम समझौते को विस्तार दिया
Modified Date: April 6, 2023 / 08:48 pm IST
Published Date: April 6, 2023 8:48 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) केंद्र ने तीन नगा विद्रोही समूहों के साथ हुए संघर्षविराम समझौते को बृहस्पतिवार को एक और साल के लिए बढ़ा दिया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड/एनके (एनएससीएन/एनके), नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड/रिफॉर्मेशन (एनएससीएन/आर) और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड/के-खांगों के बीच संघर्षविराम समझौते जारी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इन तीनों समूहों के साथ जारी संघर्षविराम समझौतों को एक साल की अवधि के लिए विस्तार दिया गया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में