नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने BIMSTEC देशों के प्रमुखों को न्योता

Ads

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने BIMSTEC देशों के प्रमुखों को न्योता

  •  
  • Publish Date - May 27, 2019 / 04:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। भारत ने इन देशों के प्रमुखों को शपथ ग्रहण समारो​ह के लिए न्योता भेजा गया है। भारत का मकसद पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देना है। बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, भूटान और भारत बिम्सटेक के सदस्य हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने शपथ ग्रहण समारोह में आने से इनकार कर दिया है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>MEA: Government of India has invited the leaders of the BIMSTEC Member States for the Swearing-in ceremony on May 30. This is in line with Government&#39;s focus on its &#39;Neighbourhood First&#39; policy. <a href=”https://t.co/588hLOMjyA”>pic.twitter.com/588hLOMjyA</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1133004330653573126?ref_src=twsrc%5Etfw”>May 27, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

Read More: कवर्धा के एक ही गांव से 10 बच्चों का नवोदय में चयन, मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी बधाई

गौरतलब है कि पिछले बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था।
इस बार बिम्सेटक देशों के नेता इसमें शामिल होंगे। राष्ट्रपति 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट के अन्य सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Read More: कमलनाथ ​कैबिनेट की बैठक, ओद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन सहित इन प्रस्तावों को मंजूरी 

जानिए क्या है बिम्सटेक
बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकॉनमिक को-ऑपरेशन बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीप देशों का एक अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन है। इसमें बांग्लादेश, भारत, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड जैसे 7 देश शामिल हैं। इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/iA3XquYuj3k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>