सरकार ‘बातचीत का ढकोसला’ बंद करे और तीनों ‘काले कानून’ खत्म करे: राहुल

Ads

सरकार ‘बातचीत का ढकोसला’ बंद करे और तीनों ‘काले कानून’ खत्म करे: राहुल

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 11:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार ‘बातचीत का ढकोसला’ बंद कर इन ‘काले कानूनों’ को खत्म करे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- ये झूठ और सूट-बूट की

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि किसानों की आय आधी हो गई, लेकिन सरकार के ‘मित्रों’ की आय चौगुनी हो गई।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार, किसानों को जुमले देना बंद करें। बेईमानी अत्याचार बंद करें। बातचीत का ढकोसला बंद करें । किसान-मज़दूर विरोधी तीनों काले क़ानून ख़त्म करें।’’

ये भी पढ़ें- ईदगाह हिल्स का नाम बदलने की मांग हुई तेज, सिख समाज आज से

उन्होंने किसानों के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘ कहा गया था कि किसान की आय दुगनी होगी। लेकिन ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की हो गई आधी।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘यह झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार है।’’

Read More: अधिकारी तृणमूल में ही रहेंगे, सभी गलतफहमियां दूर हुईं : सौगत रॉय

उल्लेखनीय है कि नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 35 किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया। सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई उनकी लंबी बैठक बेनतीजा रही।

इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के निकट पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More: आराम फरमाने, काम लटकाने वालों की खतरे में नौकरी, इन कर्मचारियों की दो दिन में मांगी गई लिस्ट, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश