असम की हर बेटी के लिए सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए काम करेगी सरकार : हिमंत
असम की हर बेटी के लिए सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए काम करेगी सरकार : हिमंत
गुवाहाटी, 27 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बेटियों के लिए सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य बनाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
बेटी दिवस के अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘मैं असम की हर बेटी का सम्मान करता हूं और एक ऐसा राज्य बनाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं जहां वे सीख सकें, आगे बढ़ सकें, खुलकर सपने देख सकें और अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सकें।’
उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां असम के भविष्य की ताकत, सपना और उम्मीद हैं।
शर्मा ने कहा, ‘‘हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और हर बेटी के लिए सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए काम करेंगे।’’
भाषा राखी रंजन
रंजन

Facebook


