केरलम: शराब पीने के बाद हुए झगड़े में युवक ने सौतेले पिता की चाकू घोंपकर हत्या की

केरलम: शराब पीने के बाद हुए झगड़े में युवक ने सौतेले पिता की चाकू घोंपकर हत्या की

केरलम: शराब पीने के बाद हुए झगड़े में युवक ने सौतेले पिता की चाकू घोंपकर हत्या की
Modified Date: September 27, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: September 27, 2026 10:36 am IST

पलक्कड़ (केरलम), 27 सितंबर (भाषा) केरलम में पलक्कड़ जिले के मालमपुझा में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक युवक ने अपने सौतेले पिता की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनक्कल के कुर्थिकाडावु निवासी विनोद (38) के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के मामले में विनोद के सौतेले बेटे सतीश की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार विनोद और सतीश ने शनिवार रात घर में साथ बैठकर शराब पी थी और इस दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान सतीश ने कथित तौर पर विनोद के सीने के बाईं ओर चाकू से वार किया तथा बाद में उसके साथ मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतीश वहां से फरार हो गया।

मालमपुझा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या का मामला दर्ज कर सतीश का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

राखी गोला

गोला


लेखक के बारे में