किसानों की जायज मांगों को न मानकर घोर असंवेदनशीलता का परिचय दे रही केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

किसानों की जायज मांगों को न मानकर घोर असंवेदनशीलता का परिचय दे रही केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

किसानों की जायज मांगों को न मानकर घोर असंवेदनशीलता का परिचय दे रही केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 2, 2021 1:47 pm IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर किसानों के प्रति ‘निष्ठुर’ होने का आरोप लगाया और कहा कि उसे अपना ‘अड़ियल रवैया’ छोड़कर तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए।

Read More: कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने की भूपेश सरकार की सराहना, कहा- बहुत अच्छा काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘सर्द मौसम में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान भाइयों की मौत की खबरें विचलित करने वाली हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अभी तक 57 किसानों की जान जा चुकी है और सैकड़ों बीमार हैं। महीने भर से अपनी जायज मांगों के लिए बैठे किसानों की बातें न मानकर सरकार घोर असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है।’’

Read More: पाकिस्तानी महिला बनी इस गांव की ‘ग्राम प्रधान’, पोल खुलने के बाद मामला दर्ज करने के निर्देश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘सरकार को चाहिए कि वह कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए सहमत हो और उसे निरस्त करे। किसी भी नए कानून में किसान समुदाय की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।’’

Read More: जनपद पंचायत कार्यालय में लगी भीषण आग, कई कंप्यूटर समेत महत्वपूर्ण फाइलों के जलने की आशंका

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘करनाल(हरियाणा) से संत बाबा राम सिंह व फाजिल्का(पंजाब) से अमरजीत सिंह के बाद बिलासपुर(उत्तराखण्ड) के किसान कश्मीर सिंह द्वारा किसान आंदोलन में प्राणों की आहुति के समाचार से मन बेहद व्यथित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निष्ठुर सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़ते हुए 3 काले कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए।’’

Read More: गृहमंत्री ने ठंड से बचाने गरीबों में बांटे कंबल, कन्या छात्रावास का किया भूमिपूजन, बोले नहीं रहेगा प्रदेश में कोई माफिया

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"