Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र को लेकर सरकार का एजेंडा तय, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, पेश होंगे ये 4 बिल

These 4 bills will be presented in Parliament Special Session संसद के विशेष सत्र के एजेंडा से पर्दा उठ गया है।

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र को लेकर सरकार का एजेंडा तय, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, पेश होंगे ये 4 बिल

These 4 bills will be presented in Parliament Special Session

Modified Date: September 14, 2023 / 01:47 pm IST
Published Date: September 14, 2023 1:47 pm IST

Parliament Special Session: नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के एजेंडा से पर्दा उठ गया है। संसद में 18 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिन के विशेष सत्र के दौरान संविधान सभा से लेकर आज तक संसद की 75 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों, अनुभवों, स्मृतियों और सीख पर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इस विशेष सत्र में विभिन्न मुद्दों के साथ 4 बिल भी पेश होंगे। बता दें कि संसद का स्पेशल सेशन सोमवार (18 सितंबर) को शुरू हो रहा है जो कि शुक्रवार (22 सितंबर) तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हाल ही में बताया था कि विशेष सत्र के दौरान पांच बैठकें होगी।

Read more: Jabalpur Accident: दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

विशेष सत्र में पेश होंगे ये 4 बिल

विशेष सत्र के दौरान संसद में जो चार बिल पेश होंगे उनमें एडवोकेट संशोधन विधेयक 2023 और प्रेस एवं आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 राज्यसभा से पारित एवं लोकसभा में लंबित हैं। वहीं, डाकघर विधेयक 2023 के अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्त विधेयक 2023 सूचीबद्ध है, जिसे पिछले मानसून सत्र में राज्यसभा में पेश किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, विशेष सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन से होगी और अगले दिन कार्यवाही नए भवन में होने की संभावना है। कार्य सूची अस्थायी है और इसमें अधिक विषय जोड़े जा सकते हैं। सरकार ने 18 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में प्रश्नकाल और गैर सरकारी कामकाज नहीं होगा।

Read more: Cheapest Automatic Cars: ये है भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, बहुत ही कम कीमत में मिलेंगे बेहतरीन ऑप्शंस 

विशेष सत्र को लेकर विपक्ष का सवाल

Parliament Special Session: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने इस सत्र को लेकर कहा है कि वह 18 सितंबर से बुलाए गए संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में देश से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग करना चाहता है, लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए कि बैठक का विशेष एजेंडा क्या है।

 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में