सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता : कॉजपा
सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता : कॉजपा
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो प्रवक्ता संगठन की मांगें रखने के लिए केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे।
बहरहाल, सरकार की ओर से इस बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब हजारों लोग यहां संसद मार्ग के निकट एकत्र हुए और उन्होंने कथित परीक्षा अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के लाठीचार्ज का भी सामना किया।
कॉजपा के प्रवक्ता सौरभ दास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्वाह्न 11 बजकर 52 मिनट हो चुके हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से मैं और आशुतोष रांका, जे. पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने आज सुबह बातचीत के लिए हमसे संपर्क किया था। हमारी मांगें स्पष्ट हैं। बड़ी संख्या में युवा यहां एकत्र हुए हैं।’’
भाषा गोला सुरभि
सुरभि

Facebook


