HIGHLIGHTS
- ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग का अंतराल बढ़ाकर 45 दिन किया गया।
- शहरी क्षेत्रों में फिलहाल 25 दिन बाद ही नई बुकिंग की जा सकेगी।
- सरकार ने कहा- देश में पर्याप्त गैस भंडार, घबराकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं।
नई दिल्ली। LPG Gas Refilling Rules Change ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और मध्य एशिया में जारी संघर्ष का असर अब ऊर्जा आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर कुछ जगह अव्यवस्था की खबरों के बीच सरकार ने बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। कहा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में अब एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग 45 दिन बाद ही की जा सकेगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में बुकिंग का अंतराल फिलहाल 25 दिन रखा गया है।
LPG Gas Refilling Rules Change सूत्रों के अनुसार गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों के चलते लोग सामान्य से अधिक तेजी से सिलेंडर बुक करा रहे थे। कई उपभोक्ता 55 दिनों की जगह केवल 15 दिनों के भीतर ही दोबारा बुकिंग कर रहे थे, जिससे वितरण प्रणाली पर दबाव बढ़ने लगा था। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे दो दिन पहले केंद्र सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से शहरी इलाकों में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया था।
मंत्रालय की ओर से आया ये बयान (LPG Gas Refilling Rules Change)
दरअसल मध्य एशिया में चल रहे युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। मंत्रालय ने लोगों से घबराहट में आकर सिलेंडर बुक न करने की अपील की है। मंत्रालय के अनुसार घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने एलपीजी उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि की है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति प्रभावित होने के बाद भारत ने कच्चे तेल और गैस के लिए वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Shree Ram Twistex Share: शेयर ने किया गजब का उलटफेर! सिर्फ 8 दिनों में 104 रुपये से टूटकर 52 रुपये पर आया, क्या गिरावट के पीछे छुपा है कोई बड़ा मौका?
- Shahdol Wife Suspicious Death: पंचायत भवन में इस हाल में मिली पत्नी, देखकर उड़ गए गांववालों के होश, पति ने कहा- अवैध संबंध…
- Mohan Yadav Damoh Visit: अब भगवान शिव के नाम से जाना जाएगा प्रदेश का ये शहर, सीएम ने खुद मंच से किया ये बड़ा ऐलान, इतने करोड़ की सौगात भी दी
- Shahdol Wife Suspicious Death: पंचायत भवन में इस हाल में मिली पत्नी, देखकर उड़ गए गांववालों के होश, पति ने कहा- अवैध संबंध…
- Uttar Pradesh News: चैत्र नवरात्रि से पहले सीएम योगी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गोमाता को खिलाया गुड़
- CG Police Vehicle Expenditure: वाहनों पर पानी की तरह पैसे बहा रही छत्तीसगढ़ पुलिस.. महज एक साल में फूंके 300 करोड़ रुपये से ज्यादा.. देखें जिलेवार पूरी रिपोर्ट
- Jhansi Minor Boy Rape Case: 9 साल के नाबालिग के साथ कुर्कम! इस बहाने ले गए सुनसान जगह, फिर दो नाबालिग लड़कों ने ही मिटाई हवस, उससे भी मन नहीं भरा तो…
- Shree Ram Twistex Share: शेयर ने किया गजब का उलटफेर! सिर्फ 8 दिनों में 104 रुपये से टूटकर 52 रुपये पर आया, क्या गिरावट के पीछे छुपा है कोई बड़ा मौका?
ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब कितने दिन बाद होगी?
सरकार के नए नियम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अब एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग 45 दिन बाद ही कराई जा सकेगी।
शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग का नया नियम क्या है?
शहरी इलाकों में फिलहाल बुकिंग का अंतराल 25 दिन रखा गया है। यानी उपभोक्ता 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
सरकार ने एलपीजी बुकिंग का समय क्यों बढ़ाया है?
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तथा अफवाहों के कारण बढ़ी अचानक मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बुकिंग का अंतराल बढ़ाया है।
क्या देश में एलपीजी की कमी हो गई है?
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त एलपीजी भंडार मौजूद है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत पर क्या असर पड़ सकता है?
भारत अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और इसका अधिकांश आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार वैकल्पिक स्रोतों से गैस की व्यवस्था कर रही है।