MP Sarafa Trader Robbery: सराफा व्यापारी की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर 35 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, इस जिले में हुई वारदात से मचा हड़कंप
MP Sarafa Trader Robbery: सराफा व्यापारी की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर 35 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, इस जिले में हुई वारदात से मचा हड़कंप
MP Sarafa Trader Robbery: सराफा व्यापारी की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर 35 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, इस जिले में हुई वारदात से मचा हड़कंप /image: IBC24 File
- सिवनी के सराफा व्यापारी को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया
- बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया
- करीब 35 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
सिवनी। MP Sarafa Trader Robbery: एमपी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, यहां आए दिन अलग-अलग जिले से मर्डर, रेप, चोरी की कई वारदातें सामने आती रहती है। इसी बीच सिवनी में सराफा व्यापारी (Sarafa Vyapari Loot) से बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश शातिरों ने व्यापारी से करीब 35 लाख रुपए (35 Lakh Robbery MP) की उठाईगिरी की गई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Seoni NH 44 Loot बताया जाता है कि सिवनी (Seoni Robbery News) NH-44 पर सराफा व्यापारी से लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बंडोल बाजार से बाइक पर सिवनी लौट रहे व्यापारी योगेंद्र बघेल को भोंगाखेड़ा के पास नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और बाइक से फरार हो गए।
MP Sarafa Trader Robbery सूत्रों के अनुसार करीब 35 लाख रुपए की लूट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि जल्द ही आरोपियों की पहचान की जा सकें।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: छत्तीसगढ़ में आज सभी शराब दुकानें, होटल-बार रहेंगे बंद, जानें और क्या-क्या बंद रहेगा, पढ़ें पूरी खबर
- BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?
- BJP MLA Jayant Malaiya Viral Video: ‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, वायरल हो रहा वीडियो
- Bareilly Wife and Boyfriend Car Video: गैर मर्द के साथ कार में ऐसा काम कर रही थी बीवी, देखते ही भड़क गया पति, इंटरनेट पर छाया 3 मिनट का ये वायरल वीडियो

Facebook


