सरकारी अस्पताल ने पांच दिन में पित्ताशय की थैलियों की 175 सर्जरी करके रिकॉर्ड बनाया: ममता

Ads

सरकारी अस्पताल ने पांच दिन में पित्ताशय की थैलियों की 175 सर्जरी करके रिकॉर्ड बनाया: ममता

  •  
  • Publish Date - February 15, 2025 / 09:29 PM IST,
    Updated On - February 15, 2025 / 09:29 PM IST

कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल ने पांच दिन में पित्ताशय की थैलियों के 175 सफल ऑपरेशन करके ‘एक रिकॉर्ड बनाया है।”

बनर्जी ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए अस्पताल और उसके चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि पित्ताशय की थैली से संबंधित प्रतीक्षारत मामलों को निपटाने के लिए मिशन मोड में सर्जरी की गई हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोलकाता में हमारे अपने शीर्ष स्तर के सरकारी संस्थान, एसएसकेएम अस्पताल ने पिछले पांच दिन में पित्ताशय की थैली के 175 ऑपरेशन करके एक रिकॉर्ड बनाया है! यह पित्ताशय की थैली के प्रतीक्षारत मामलों को निपटाने के लिए मिशन मोड में किया गया एक प्रयास है। इससे यह भी पता चलता है कि अगर हमारे चिकित्सक समर्पण के साथ एकजुट होकर काम करें तो क्या कर सकते हैं!’

बनर्जी ने कहा कि इस दौरान अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन भी किए गए।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश