सरकार लोकसभा में ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा के लिए सहमति का कर सकती है ऐलान
सरकार लोकसभा में ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा के लिए सहमति का कर सकती है ऐलान
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) सरकार लोकसभा में ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा कराने के लिए अपनी सहमति की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कुछ समय पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा था कि यदि वे नियमों के तहत नोटिस देंगे तो विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा था कि चर्चा में भाग लेने के इच्छुक सदस्यों के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं होगी।
सरकार ने मंगलवार को कहा था कि वह ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले और उससे जुड़े आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है।
विपक्ष ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। साथ ही, परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े विवाद से निपटने के तरीके को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहा है।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


