Govt Offices Holiday | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Govt Offices Holiday सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। (Govt Offices Holiday) यानी इसी दौरान 11 सितंबर से 13 सितंबर तक कोई भी सरकारी काम नहीं होगा। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक ज्ञापन जारी किया है।
Govt Offices Holiday दरअसल, राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS लीडर्स समिट (BRICS Summit 2026) होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 18वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन (BRICS Summit Delhi) 11-13 सितंबर आयोजित होगा। इसके लिए की जाने वाली बड़ी लॉजिस्टिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि अधोहस्ताक्षरी को यह कहने का निर्देश हुआ है कि ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन 11-13 सितंबर, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। शिखर सम्मेलन में लगभग तीस ब्रिक्स सदस्यों और भागीदार देशों के नेता, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारत सहित ब्रिक्स देशों के व्यापार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस आयोजन की भयावहता, इसमें शामिल पर्याप्त साजो-सामान व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए, दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 (क्रमशः 12 और 13 सितंबर 2026 को शनिवार और रविवार) को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने BRICS समिट की तैयारियों और सिक्योरिटी व्यवस्था को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।