Bukavu School Fire | Photo Credit: IBC24
बुकावु: Bukavu School Fire पूर्वी कांगो के बुकावु शहर में बृहस्पतिवार को आग लगने की एक घटना में 26 विद्यार्थियों की मौत (26 students killed Congo) हो गई। शहर पर नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह ने यह जानकारी दी। ‘एम23’ विद्रोही समूह के प्रवक्ता लॉरेंस कान्युका ने बताया कि मृतकों में 19 लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं।
Bukavu School Fire उन्होंने बताया कि 29 अन्य लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचाराधीन हैं। स्थानीय प्रशासक मोइज लुबाला ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि आग पहले एक घर में लगी और फिर पास के दो स्कूलों में फैल गई। उन्होंने बताया कि कई छात्र ‘फुराहा सेकेंडरी स्कूल’ (Furaha Secondary School fire) के अंदर फंस गए और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि चिकित्साकर्मियों के लिए उनका सटीक आंकड़ा रख पाना मुश्किल हो रहा था। लुबाला के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।