सरकार न सिर्फ किसानों की उपेक्षा कर रही, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही हैः राहुल गांधी

सरकार न सिर्फ किसानों की उपेक्षा कर रही, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही हैः राहुल गांधी

सरकार न सिर्फ किसानों की उपेक्षा कर रही, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही हैः राहुल गांधी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 14, 2021 10:30 am IST

मदुरै: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बबार्द करने की साजिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

Read More: ऊर्जा संरक्षण पर आधारित चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजयी छात्र पुरस्कृत किए गए, देखें किसने मारी बाजी

राहुल गांधी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।’’

Read More: मौत के बाद मरीज को बताया कोरोना पॉजिटिव, परिजनों ने इलाज के नाम पर लाखों की वसूली का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार किसानों से जमीन लेकर अपने मित्रों को देना चाहती है। सरकार किसानों को दबा रही है और कुछ कारोबारियों की मदद कर रही है।’’ किसानों के प्रति फिर से कांग्रेस का समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों को रद्द करना जरूरी है।

Read More: कलेक्टर ने कोविड वैक्सीन की पहली खेप का अवलोकन किया, वैक्सीन के लिए आदर्श प्रोटोकाल का पालन करने दिए निर्देश

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान आम लोगों की मदद नहीं करने का आरोप लगाया और सवाल किया, ‘‘आप किसके प्रधानमंत्री हैं?’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चीन-भारत गतिरोध पर खामोश क्यों हैं? चीन के लोग भारत की सीमा के भीतर क्यों बैठे हैं?’’

Read More: ‘जल्लीकट्टू’ देखने के बाद राहुल बोले- तमिल संस्कृति को जीवंत स्वरूप में देखना बेहतरीन अनुभव रहा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"