बंगाल में मतदान के बाद महंगाई का बोझ डालेगी सरकार: राहुल

बंगाल में मतदान के बाद महंगाई का बोझ डालेगी सरकार: राहुल

बंगाल में मतदान के बाद महंगाई का बोझ डालेगी सरकार: राहुल
Modified Date: April 28, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: April 28, 2026 8:39 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि मोदी सरकार बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ डालेगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार। उन्नतीस अप्रैल के बाद देखिए- पेट्रोल, डीजल, सब महंगे होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।’’

उधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि बुधवार को विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है।

सरकार की ओर से यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

भाषा हक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में