नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस की छात्र इकाई ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां छात्र विरोधी हैं, जिसके खिलाफ संघर्ष उनके संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी है।
एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर जाखड़ ने कहा, ‘‘वर्तमान सरकार की नीतियां छात्रों के खिलाफ हैं और इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना एनएसयूआई की प्रमुख जिम्मेदारी है।’’
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की स्थापना इंदिरा गांधी ने की थी और आज भी उनके विचार संगठन का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
जाखड़ ने छात्र आंदोलनों की भूमिका, परिसर (कैंपस) से जुड़े रहने के महत्व और देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
भाषा हक हक पवनेश
पवनेश