भोपालः MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अब भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिले शामिल हैं। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदापुरम संभाग के संभाग आयुक्त को भी बदल दिया गया है।