गुजरात में एक दशक बाद जंगल में जन्मा ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ का चूजा लापता, शिकार होने की आशंका
गुजरात में एक दशक बाद जंगल में जन्मा 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' का चूजा लापता, शिकार होने की आशंका
अहमदाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) गुजरात में एक नयी संरक्षण पद्धति के जरिए एक दशक बाद जंगल में जन्मा गंभीर रूप से संकटग्रस्त पक्षी ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ (जीआईबी) का एक महीने का चूजा लापता हो गया है। वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि वह जंगली शिकारी जानवरों का शिकार हुआ है।
26 मार्च को कच्छ के नलिया घास के मैदान में जन्मे इस चूजे का पिछले तीन-चार दिन से कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
राज्य वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की टीम चूजे का पता नहीं लगा पाई हैं।
प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपाल सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान कहा कि ‘जंपस्टार्ट तकनीक’ के जरिए गुजरात में जंगल में जीआईबी के चूजे का जन्म इसके संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन आशंका है कि चूजा किसी छोटे शिकारी का शिकार हो गया है।
कच्छ वन विभाग ने एक बयान में कहा कि उस पर करीबी नजर रखने के प्रयास किए जाने के बावजूद ऐसा हुआ।
सिंह ने कहा कि हालांकि यह निराशाजनक है, लेकिन राज्य वन विभाग द्वारा शुरू किया गया प्रजनन कार्यक्रम जारी रहेगा।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष

Facebook


