गुजरात और गोवा सरकार चक्रवात से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देगी

गुजरात और गोवा सरकार चक्रवात से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देगी

गुजरात और गोवा सरकार चक्रवात से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: May 19, 2021 7:40 pm IST

अहमदाबाद/ पणजी, 19 मई (भाषा) गुजरात एवं गोवा सरकार ने चक्रवात ताउते के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये बतौर मुआजवा दिये जाने को बुधवार को मंजूरी दे दी ।

गुजरात सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मुआवजे की घोषणा करते हुये कहा कि चक्रवात में घायल हुये लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी ।

बयान में कहा गया है कि यह सहायता केंद्रीय सहायता से अलग होगी। केंद्र सरकार ने मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 रुपये दिये जाने की घोषणा की है ।

दूसरी ओर पड़ोसी गोवा में भी सरकार ने ताउते के कारण मरने वालों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है ।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी ।

भाषा रंजन सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में