गुजरात विधानसभा ने भू-राजस्व, जीएसटी समेत चार विधेयक पारित किये

गुजरात विधानसभा ने भू-राजस्व, जीएसटी समेत चार विधेयक पारित किये

गुजरात विधानसभा ने भू-राजस्व, जीएसटी समेत चार विधेयक पारित किये
Modified Date: September 11, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: September 11, 2026 12:08 am IST

गांधीनगर, 10 सितंबर (भाषा) गुजरात विधानसभा ने बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन चार विधेयक पारित किए, जिनमें से तीन को विपक्षी दलों– कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का सर्वसम्मत समर्थन मिला।

गुजरात भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2026, गुजरात माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक और गुजरात पशु आहार, कुक्कुट आहार एवं खनिज मिश्रण (उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री और गुणवत्ता नियंत्रण का विनियमन) विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा (संशोधन) विधेयक को विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा इसके कुछ प्रावधानों पर असहमति जताए जाने के बाद बहुमत से पारित किया गया।

मंत्री ऋषिकेश पटेल द्वारा पेश किए गए भू-राजस्व संशोधन विधेयक में कुछ शर्तों के तहत वास्तविक और स्पष्ट पंजीकृत बिक्री विलेख से जुड़े मामलों में उसी दिन नामांतरण प्रविष्टियों को दर्ज करने और प्रमाणित करने का प्रावधान किया गया है। इन शर्तों में सभी दर्ज भूमि मालिकों की सहमति जरूरी है तथा पहले से कोई विवाद लंबित नहीं होना चाहिए।

भाषा देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में