तेलंगाना: प्रेम विवाह के अगले ही दिन एक व्यक्ति का मकान उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने ढहा दिया

तेलंगाना: प्रेम विवाह के अगले ही दिन एक व्यक्ति का मकान उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने ढहा दिया

तेलंगाना: प्रेम विवाह के अगले ही दिन एक व्यक्ति का मकान उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने ढहा दिया
Modified Date: September 11, 2026 / 01:06 am IST
Published Date: September 11, 2026 1:06 am IST

हैदराबाद, 10 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के प्रेम विवाह के एक दिन बाद ही, उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उसके घर को ध्वस्त कर दिया, जो उनके रिश्ते के ‘विरोध’ में थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला अन्य पिछड़ा वर्ग से है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गडवाल ग्रामीण मंडल के रेपल्ली गांव में यह घटना हुई।

उसने बताया कि दो कमरों वाले इस घर में पिछले कई महीनों से कोई नहीं रह रहा था और सिर्फ एक कमरा पूरी तरह से ढहा दिया गया।

पुलिस के अनुसार चालक का काम करने वाला व्यक्ति और कॉलेज के आखिरी साल में पढ़ने वाली महिला, दोनों रेपल्ली गांव के ही रहने वाले हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दोनों हैदराबाद में रह रहे थे, उनके बीच प्यार हो गया और नौ सितंबर को उन्होंने शादी कर ली।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वह व्यक्ति अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहा था और उनके पैतृक गांव वाले घर में कोई नहीं रह रहा था। वह घर पिछले कई महीनों से खाली पड़ा था।’’

शुरुआती जांच के आधार पर अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला का परिवार और रिश्तेदार उनकी शादी के खिलाफ थे।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है तथा घर को तोड़ने में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में