गुजरात: बिहार का एक व्यक्ति नाबालिग से दु्ष्कर्म और अपहरण के मामले में गिरफ्तार

गुजरात: बिहार का एक व्यक्ति नाबालिग से दु्ष्कर्म और अपहरण के मामले में गिरफ्तार

गुजरात: बिहार का एक व्यक्ति नाबालिग से दु्ष्कर्म और अपहरण के मामले में गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 9, 2021 11:13 am IST

अहमदाबाद, नौ जून (भाषा) वडोदरा पुलिस ने बिहार के 20 साल के एक व्यक्ति को दूसरे धर्म की एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गुजरात के वडोदरा के हवाई अड्डे पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह यहां 15 साल की काशी के साथ पहुंचा था।

छानी पुलिस थाने के निरीक्षक आर डी मकवाना ने बताया कि उसने वडोदरा शहर के छानी इलाक़े की एक किशोरी को शादी करने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया और इस साल मार्च से उससे कई बार कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार के दरभंगा का रहनेवाला है और वडोदरा में एक मैकेनिक के रूप में काम करता है।

नाबालिग 10वीं तक पढ़ी है और पिछले साल ही उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई थी। प्राथमिकी से पता चला है कि आरोपी ने किशोरी से शादी का वादा कर उसे अपने साथ पैतृक नगर ले जाने को राजी कर लिया था। ये दोनों बस से दरभंगा गए। हालांकि बाद में किशोरी के अभिभावक ने अपहरण की शिकायत कराई तो पुलिस ने आरोपी के परिवार को फोन कर उन्हें वापस भेजने को कहा था।

मंगलवार को आरोपी को वडोदरा के हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को समझा-बुझाकर उसे परिवारवालों को सौंप दिया गया।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में