गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, तीन अक्टूबर को मतदान

गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, तीन अक्टूबर को मतदान

गुजरात : गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये प्रचार अभियान थमा, तीन अक्टूबर को मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 1, 2021 10:38 pm IST

अहमदाबाद, एक अक्टूबर (भाषा) गुजरात में गांधीनगर नगर निकाय (जीएमसी) चुनाव के लिये प्रचार शुक्रवार की शाम थम गया। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिये रोड शो किया, जो राजधानी से होकर गुजरा।

जीएमसी के 11 वार्डों की 44 सीटों पर तीन अक्टूबर को सुबह सात से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा। पांच अक्टूबर को परिणाम घोषित किये जाएंगे। यह चुनाव अप्रैल में होने थे, जिन्हें कोविड-19 के चलते टाल दिया गया था।

गांधीनगर में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.8 लाख है। जीएमसी के प्रत्येक वार्ड में चार सीटें हैं। साल 2016 में जीएमसी में आठ वार्ड थे, जिनकी संख्या सीमांकन तथा और इलाकों को जोड़ने के बाद 11 हो गई थी। पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 16-16 सीटों पर जीत मिली थी।

इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के आने से इन चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। आप ने दावा किया है कि लोग उसे भाजपा तथा कांग्रेस के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

भाषा

जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में