गुजरात के डीजीपी भारत-पाकिस्तान सीमा और कच्छ के तटीय क्षेत्र में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे

गुजरात के डीजीपी भारत-पाकिस्तान सीमा और कच्छ के तटीय क्षेत्र में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे

गुजरात के डीजीपी भारत-पाकिस्तान सीमा और कच्छ के तटीय क्षेत्र में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे
Modified Date: February 19, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: February 19, 2026 4:36 pm IST

अहमदाबाद, 19 फरवरी (भाषा) गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.एल.एन. राव 21 और 22 फरवरी को भुज में एक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे जिसमें भारत-पाकिस्तान सीमा और कच्छ के तटीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वे भारत-पाकिस्तान सीमा और कच्छ के तटीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘अपराध सम्मेलन’ में राज्य पुलिस विभाग के अधिकारी, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमा पार घुसपैठ, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री मार्गों से होने वाली राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय पर जोर दिया जाएगा।

डीजीपी कच्छ जिले के जाखौ और पिंगलेश्वर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का विशेष दौरा करेंगे ताकि वहां तैनात समुद्री पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का आकलन कर सकें।

इसके अलावा, वे दूरदराज के इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से भी बातचीत करेंगे ताकि उनका मनोबल बढ़ाया जा सके और उन्हें उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं की समीक्षा की जा सके।

भाषा संतोष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में