गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील भाजपा में शामिल हुए

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील भाजपा में शामिल हुए

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील भाजपा में शामिल हुए
Modified Date: May 18, 2023 / 08:58 pm IST
Published Date: May 18, 2023 8:58 pm IST

छोटा उदयपुर, 18 मई (भाषा) आदिवासी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरू भील बृहस्पतिवार को गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

पूर्व विधायक के साथ जिला और तालुका पंचायतों के कई कांग्रेस सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए। राज्य भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने नसवाड़ी तहसील के केसरपुरा गांव में एक समारोह में भगवा गमछा और टोपी भेंट कर भील का पार्टी में स्वागत किया।

धीरू भील चार बार के विधायक रह चुके हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सांखेड़ा विधानसभा सीट से वो भाजपा उम्मीदवार अभसिंह तड़वी से हार गए थे।

पाटिल, भील के पैतृक गांव केसरपुरा में एक मॉडल स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

भील ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ दल में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है।

भाषा साजन माधव

माधव


लेखक के बारे में