गुजरात : आणंद में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

गुजरात : आणंद में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

गुजरात : आणंद में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 28, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: September 28, 2026 2:03 pm IST

आणंद, 28 सितंबर (भाषा) गुजरात के आणंद जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आणंद ग्रामीण थाने के निरीक्षक आर. एच. मारू ने बताया कि हादसा रविवार देर रात आणंद-बोरसद मार्ग पर नीजनंद रिजॉर्ट के पास हुआ, जब तीन-तीन लोगों को लेकर जा रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान बोरसद तालुका के नापावंता गांव निवासी अरमान रफीक राणा (19), समीर राजूभाई राणा (19) और अंसार जुबेर बेलिम के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में